
Ramadan 2024: दिल्ली, लखनऊ, भोपाल समेत इन बड़े शहरों में 19 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
रमजान का पवित्र माह चल रहा है. इस महीने रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं और अपना ज्यादातर समय नेक कार्यों में गुजारने की कोशिश करते हैं. रमजान के महीनों में गरीब लोगों दान देने का भी खास महत्व होता है.
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. मंगलवार 19 मार्च को आठवां रोजा रखा जाएगा. यह महीना रहमतों से भरा होता है. इस महीने मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और नेक कार्य करते हैं. गरीबों को दान देने का भी रमजान में खास महत्व है जिसे जकात और फितरा देना कहा जाता है. रमजान में रोजा रखने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी खाई जाती है जिसके बाद शाम को इफ्तार में रोजा खोल लिया जाता है.
हर शहर में रोजा इफ्तार और सेहरी का समय हो सकता है. जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
दिल्ली- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 07 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 34 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
मुंबई- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 30 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 50 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
लखनऊ- सेहरी खाने का समय सुबह 4.53 पर खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 19 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
पटना- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 37 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 2 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










