
Ramadan 2024: दिल्ली, लखनऊ, भोपाल समेत इन बड़े शहरों में 16 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो गई. यह महीना नेमतों और रहमतों से भरपूर होता है. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखकर सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा रखने की शुरुआत सुबह सेहरी से होती है जो शाम में इफ्तार के समय खोल लिया जाता है.
इस्लाम का नौंवा महीना रमजान शुरू हो गया है. यह महीना काफी पाक महीना बताया गया है. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखकर सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा रखने के लिए सुबह सेहरी खाई जाती है जिसके बाद रोजा शुरू हो जाता है. शाम को इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है. इफ्तार के बाद मगरिब और ईशा की नमाज पढ़ी जाती है और फिर तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है.
हर शहर में रोजा इफ्तार और सेहरी का समय हो सकता है. जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
दिल्ली- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 11 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 32 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
मुंबई- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 33 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 49 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
लखनऊ- सेहरी खाने का समय सुबह 4.57 पर खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 17 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
पटना- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 41 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजे इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










