
Ramadan से पहले मुस्लिमों का भ्रम दूर, Saudi Arabia के Grand Mufti ने कहा, ‘Corona Vaccine से नहीं टूटेगा रोजा’
Zee News
सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज अल-अशेख ने कहा कि रोजा रखते समय कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाने में कुछ भी गलत नहीं है. इससे रोजा अमान्य नहीं होगा. क्योंकि इसे फूड या ड्रिंक नहीं माना जाता है. वैक्सीन को शरीर के अंदर लगाया जाता है, इसलिए इससे रोजा नहीं टूटेगा.
रियाद: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने से क्या रोजा टूट जाएगा? अगले महीने शुरू होने वाले रमजान (Ramadan) से पहले मुस्लिम (Muslims) ये सवाल पूछ रहे हैं. मुस्लिमों में इस बात को लेकर भ्रम है कि रमजान के दौरान वैक्सीन से उनका रोजा बाधित होगा. हालांकि, सऊदी अरब (Saudi Arabia) के ग्रैंड मुफ्ती ने इस भ्रम को दूर करने का प्रयास किया है. मुफ्ती ने कहा है कि रोजा रखने पर वैक्सीन लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा. ‘अरब न्यूज’ के मुताबिक, रमजान के पाक महीने से ठीक पहले सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज अल-अशेख (Sheikh Abdul Aziz Al-Asheikh) ने कहा कि रोजा करते समय कोरोना वायरस वैक्सीन प्राप्त करने में कुछ भी गलत नहीं है. इससे रोजा अमान्य नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन से रोजा रखने वाले व्यक्ति का रोजा नहीं टूटेगा, क्योंकि इसे फूड या ड्रिंक नहीं माना जाता है. वैक्सीन को शरीर के अंदर लगाया जाता है, इसलिए इससे रोजा नहीं टूटेगा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



