
Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर करें ये खास उपाय, सालभर की गरीबी दूर कर देंगे श्रीहरि
AajTak
Rama Ekadashi 2024: कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. रमा एकादशी अन्य एकादशी की तुलना में हजार गुना अधिक फलदायी मानी गई है. कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति ये व्रत करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
Rama Ekadashi 2024: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है. सनातन धर्म में एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ मानी जाती है. रमा एकादशी को रंभा एकादशी और कार्तिक कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल रमा एकादशी का व्रत दिवाली से 4 दिन पहले रखा जाता है. रमा एकादशी से दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. इस एकादशी का नाम माता लक्ष्मी के रमा स्वरूप पर रखा गया है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करना शुभ माना जाता है. इस बार रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर यानी कल रखा जा रहा है. रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती है. तो आइए जानते हैं कि रमा एकादशी के दिन कौन से खास उपाय करने चाहिए.
रमा एकादशी के उपाय
1. आर्थिक समस्याओं से छुटकारा
आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए रमा एकादशी के दिन 11 या 21 कौड़ियां लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. फिर, विधिवत पूजा करके अगले दिन उन कौड़ियों को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें.
2. बिजनेस की समस्या
बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है तो रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और इस दौरान एक रुपए का सिक्का अर्पित करें. इसके बाद रोली, फूल, अक्षत आदि से विधि-विधान से पूजा करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










