
Ram Rahim Furlough: रेप के दोषी राम रहीम आज आ सकते हैं जेल से बाहर, 2017 से बंद डेरा प्रमुख को मिली 3 हफ्ते की फरलो
ABP News
Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिनों की फरलो मिली है. पहले मई 2021 में 48 घंटे के लिए पेरोल मिली थी.
Ram Rahim Gets Furlough: रोहतक की सुनरिया जेल (Sunariya Jail) में पिछले चार सालों से बंद डेरा प्रमुख (Dera Chief) राम रहीम को कोर्ट से तीन हफ्ते की फरलो मिली है. रेप और हत्या (Rape and Murder) के जुर्म में जेल के अंदर सजा काट रहे राम रहीम 25 अगस्त 2017 से ही सलाखों के पीछे हैं. राम रहीम को मां की बीमारी की वजह से फरलो दी गई है. राम रहीम को साध्वियों में दुष्कर्म 10-10 साल कैद और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. वे आज ही जेल से बाहर आ सकते हैं.
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिनों की फरलो मिली है. पहले मई 2021 में 48 घण्टे के लिए पेरोल मिली थी. राम रहीम के फरलो की खबर से बेगू रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा में खुशी का माहौल है. डेरा सच्चा सौदा चीफ़ गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फ़रलो के दौरान सिरसा हेडक्वॉर्टर में नहीं बल्कि गुरुग्राम में रहेगा. सुरक्षा का पूरा ज़िम्मा गुरुग्राम पुलिस देखेगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












