
Ram Gopal Varma के खिलाफ मुकदमा दर्ज, द्रौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट
AajTak
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. वर्मा पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा मनोज सिंह ने हजरतगंज कोलवाली में दर्ज कराया है.
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर एक विवादित ट्वीट के चलते मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. वर्मा पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा मनोज सिंह ने हजरतगंज कोलवाली में दर्ज कराया है.
नेताओं ने दर करवाई थी शिकायत
राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी और पांडवों पर विवादित ट्वीट किया था. इसे लेकर बीजेपी की तरफ से नाराजगी जताई गई थी. विवादित ट्वीट के चलते राम गोपाल वर्मा को कानूनी पचड़े में फंसे थे. भाजपा नेताओं ने पुलिस में उनकी शिकायत भी दर्ज करवा दी थी.
वर्मा ने किया ये विवादित ट्वीट
'रंगीला' और 'सत्या' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राम गोला वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, "अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?" उनके इस ट्वीट की सोशल मीडिया यूजर्स ने निंदा की थी और आपत्ति भी जताई थी.
मामले के आगे बढ़ने के बाद भाजपा के नेताओं गुडूर रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ ने हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने वर्मा पर लगाया था उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी की है.

80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से जुड़ा नया अपडेट भी मिलेगा। इस शो में आपको बॉलीवुड की और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही दो दीवाने शहर में फिल्म का रोमांटिक टीजर भी रिलीज हो चुका है जो दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.











