
RAM 1500 REV: सिंगल चार्ज में 800Km की रेंज और ऑल व्हील ड्राइव का मजा! पेश हुई ये इलेक्ट्रिक पिक-अप
AajTak
RAM 1500 REV को कंपनी ने कुल दो बैटरी पैक के साथ पेश किया है. इसका लोअर रेंज वर्जन सिंगल चार्ज में 563 किलोमीटर और लांग रेंज वर्जन फुल चार्ज होने के बाद 804 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों के इसी रूझान को देखते हुए तकरीबन हर सेग्मेंट को इलेक्ट्रिफाइड करने में लगे हैं. अब प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी स्टेलेंटिस एन.वी. (Stellantis) ने अपने नए इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक RAM 1500 REV से पर्दा उठाया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से सजे इस पिक-अप में फोर व्हील ड्राइव (4x4) सिस्टम को भी शामिल किया गया है. फिलहाल कंपनी ने इसे प्रदर्शित मात्र किया है और साल 2025 तक ये ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी.
कैसी है नई RAM 1500 REV इलेक्ट्रिक पिक-अप:
RAM दुनिया भर में अपने ख़ास पिक-अप ट्रकिंग स्टाइल के लिए मशहूर है, ये ऑफरोडिंग व्हीकल होने के साथ ही भारी पेलोड के लिए भी जाना जाता है. इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से भी यही उम्मीदे रही हैं. क्रिसलर की पैरेंट कंपनी स्टेलेंटिस एनवी ने अपने नए इलेक्ट्रिक RAM पिकअप ट्रक को एडवांस फीचर्स और तकनीक से सजाया है. इसे कंपनी आगामी न्यूयॉर्क मोटर शो में भी पेश करेगी.
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज:
कंपनी ने RAM 1500 REV को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है. ये छोटे और बड़े दोनों बैटरी पैक के साथ आती है. इसके लोअर रेंज वर्जन में कंपनी ने 168.0-kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है. कंपनी का दावा है कि, ये वेरिएंट सिंगल चार्ज में 350 मील यानी कि 563 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है. वहीं लांग रेंज वर्जन में कंपनी ने 229.0-kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है जो कि सिंगल चार्ज में 500 मील या 804 किलोमीटर तक का सफर करने में सक्षम है.
स्टेलेंटिस के सीईओ कार्लोस तवारेस ने मीडिया से कहा कि ट्रक को यू.एस. में बनाया जाएगा और जल्द ही स्थान की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि कंपनी अभी भी "इस योजना पर काम कर रही है।" उन्होंने ऑटो शो के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि उपभोक्ता अन्य ईवी ट्रकों के बजाय RAM को चुनेंगे क्योंकि यह रेंज, चार्जिंग टाइम और अन्य सभी मामलों में दूसरों से बेहतर है."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










