
Rakhi Sawant Audio Clip: मीका सिंह से विवाद के बीच KRK ने शेयर कर दिया राखी सावंत का ये ऑडियो क्लिप, यहां सुनिए
ABP News
एक्टर और फिल्म समीक्षक केआरके ने ट्विटर पर राखी सावंत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की है. उन्होंने दावा किया है कि यह गायक मीका सिंह पर उनके हालिया वीडियो पर राखी की प्रतिक्रिया है. ऑडियो में राखी सावंत हंसते हुए कह रही हैं, 'केआरके भाई ये क्या कर रहे हैं यार आप.'
एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (केआरके) ने ट्विटर पर राखी सावंत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की है. उनका दावा है कि यह गायक मीका सिंह पर उनके हालिया वीडियो पर राखी की प्रतिक्रिया है. ऑडियो में राखी सावंत हंसते हुए कह रही हैं, "केआरके भाई ये क्या कर रहे हैं यार आप." ऑडियो पोस्ट करते हुए केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, "मीका का मेरा वीडियो देखने के बाद यह राखी सावंत का मजेदार रिएक्शन है!" सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स भी इसपर जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. सलमान खान की राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज के बाद से केआरके और मीका सिंह के बीच तकरार जारी है. केआरके ने फिल्म राधे की समीक्षा की और दावा किया कि सलमान ने इसके लिए उनपर क़ानूनी कार्रवाई की. मीका ने सलमान का बचाव किया और केआरके पर एक विवादित गाना रिलीज किया, जिसमें उन्हें केआरके को 'कुत्ता' कहा. इसके जवाब में केआरके ने भी मीका पर एक वीडियो शेयर किया और उन्हें 'सुअर' और 'बलात्कारी' कहा.More Related News













