
Rajya Sabha Election: कांग्रेस में दंगल, सोनिया गांधी को चिट्ठी- 6 लाख वोटों से हारने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का टिकट क्यों?
AajTak
Rajya Sabha Election 2022: इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस ने महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में दंगल शुरू हो गया है. सारा हंगामा राज्यसभा के लिए बनाए गए उम्मीदवारों को लेकर है. अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य विश्वबंधु राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. इससे पहले पवन खेड़ा, नगमा और पृथ्वीराज चह्वाण ने भी राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर विरोध जताया था.
बता दें कि कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने पी चिदंबरम को तमिलनाडु, जयराम रमेश को कर्नाटक, राजीव शुक्ला को छत्तीसढ़, प्रमोद तिवारी को राजस्थान और इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार घोषित किया है.
इमरान प्रतापगढ़ी पर साधा निशाना
विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र के कोटे से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा चुनाव के लिए भेजने पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है. सोनिया को लिखे पत्र में विश्वबंधु ने कहा कि दिल्ली में बोरिया-बिस्तर लेकर रहने वाले को ही मुख्य पदों पर नियुक्त किया जाता है.
विश्वबंधु ने अपने पत्र में खुले तौर पर इमरान प्रतापगढ़ी को निशाने पर लिया है. लिखा गया है कि मुरादाबाद से 6 लाख वोटों से हारने के बाद भी इन्हें अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था.
यह भी पढ़ें - राज्यसभा नहीं भेजे जा रहे मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह, जानें कब तक बने रह सकते हैं मंत्री

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










