
Rajiv Gandhi assassination: लड्डू बंटे, बजे ढोल... राजीव गांधी के हत्यारे पेरारिवलन के गांव में यूं मना जश्न
AajTak
Rajiv Gandhi Assassination Case: राजीव गांधी के हत्यारे ए जी पेरारिवलन को 31 साल बाद रिहा कर दिया गया है. इसके बाद पेरारिवलन के गांव में जश्न मनाया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे ए जी पेरारिवलन को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया. कोर्ट के फैसले पर एक तरफ जमकर राजनीति हो रही है, वहीं आदेश के बाद तमिलनाडु के जोलारपेट्टई (Jolarpettai) शहर का माहौल खुशनुमा हो गया था. यहां पेरारिवलन का परिवार रहता है, जो उसकी रिहाई की खबर सुनकर खुशियां मना रहा था. पेरारिवलन जो खुद जमानत पर बाहर है उसने भी रिहाई मिलने पर राहत की सांस ली.
कांग्रेस और बीजेपी ने भले इसका विरोध किया लेकिन तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK और विपक्षी दल AIADMK दोनों से इसका विरोध किया. कांग्रेस ने तो इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक का ऐलान कर दिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एस अलागिरी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन यह जरूर कहेंगे कि वे (सभी सात दोषी) हत्यारे थे, कोई बेगुनाह नहीं.
बंटे लड्डू, Perarivalan ने बजाया Parai
पेरारिवलन की रिहाई के आदेश के बाद उनके शहर में जश्न जैसा माहौल था. वहां लड्डू बांटे गए. इसके साथ-साथ पेरारिवलन ने Parai (एक तरह का ड्रम) भी बजाया.
सीएम से मिले पेरारिवलन
पेरारिवलन ने रिहाई के आदेश के बाद तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से मुलाकात भी की थी. इस दौरान पेरारिवलन की मां भी उनके साथ थी. स्टालिन ने बाद में कहा था कि सातों दोषियों को रिहा कराने की मांग उनके मेनिफेस्टो में थी. हालांकि, AIADMK का कहना है कि पेरारिवलन कि रिहाई पूर्व सीएम जयललिता के प्रयासों की वजह से हो पाई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









