
Rajasthan News: नाराज़ विधायकों को मनाने का नया फार्मूला, छह MLA बनाए गए सीएम गहलोत के सलाहकार
ABP News
Rajasthan News: सीएम के सलाहकार बनाए गए एमएलए में दो विधायक बाबू लाल नागर और संयम लोढ़ा निर्दलीय हैं, जबकि ड़ा जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार और रामकेश मीणा कांग्रेस के ही विधायक हैं.
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के बाद अब नाराज़ विधायकों को मनाने में जुट गए हैं. राज्य सरकार ने नाराज़ विधायकों को मनाने का एक नया फार्मूला निकाला है. इसी फार्मूले के तहत छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है.
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए विधायकों में दो विधायक बाबू लाल नागर और संयम लोढ़ा निर्दलीय हैं, जबकि डॉक्टर जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार और रामकेश मीणा कांग्रेस के ही विधायक हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












