
Rajasthan DGP on Udaipur Murder: उदयपुर हत्याकांड में गला काटने की घटना की जांच, देखें क्या बेले राजस्थान DGP
AajTak
उदयपुर हत्याकांड में डीजीपी ने कहा कि इस वारदात को टेरर एक्ट मानते हुए UAPA act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इनके ट्रांस बार्डर कनेक्शन की जांच की जा रही है. डिजिटल एविंडेंस की भी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि समझौता करा दिया गया, जबकि पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी. कल एसआई को ससपेंड कर दिया गया. आज एसएचओ को ससपेंड किया है. 2014 में गौस कराची गया था दावते इस्लामी में. कानपुर में दावते के लोग एक्टिव हैं, दिल्ली और मुंबई में उसका दफ्तर है. देखें वीडियो.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










