
Rajasthan: 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को प्रिंसिपल समेत तीन टीचर्स ने जमकर पीटा, 10 जगह आए जख्म
AajTak
गौरव के पिता महेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की विज्ञान नोटबुक खो हो गई थी. जिसके चलते दो-तीन दिन का होमवर्क पेंडिंग हो गया था. गौरव ने होमवर्क दूसरी कॉपी में कर लिया था. जब स्कूल के टीचर को यह पता लगा तो उन्होंने गौरव की जमकर पिटाई की. उसके साथ स्कूल के दो और शिक्षक वहां मौजूद थे और उन्होंने भी गौरव को जमकर पीटा.
राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के बानसूर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल टीचर ने आठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को बेरहमी से पीटा. छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने विज्ञान का होमवर्क दूसरी नोटबुक में कर लिया था. इस पर तीन शिक्षकों ने मिलकर छात्र को बेरहमी से पीटा. छात्रा के शरीर पर 10 जगह पर चोट के निशान मिले हैं. पिटाई के दौरान छात्र रोता रहा और टीचरों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बेरहम टीचर उसे पीटते रहे.
बानसूर का रहने वाला गौरव अंग्रेजी मीडियम के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है. गौरव के पिता महेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके बेटे की विज्ञान बुक खो हो गई थी. जिसके चलते दो-तीन दिन का होमवर्क पेंडिंग हो गया था. गौरव ने होमवर्क दूसरी नोटबुक में कर लिया था.
स्कूल के टीचरों ने 8वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा
जब स्कूल के टीचर को यह पता लगा तो उन्होंने गौरव की जमकर पिटाई की. उसके साथ स्कूल के दो और शिक्षक वहां मौजूद थे और उन्होंने भी गौरव को जमकर पीटा. इतना ही नहीं गौरव ने कहा कि जब वो टीचरों की शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंचा तो प्रिंसिपल ने भी एक नहीं सुनी उल्टा गौरव की पिटाई कर दी.
बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान गौरव जमीन पर गिर गया और उसके बाद भी टीचर उसे लात घुसों से पीटते रहे. इस दौरान गौरव के घुटने, हाथ, चेहरे, गर्दन व पीठ पर चोट आई. गौरव के पिता ने बताया कि उसके शरीर पर 10 जगह पर चोट के निशान है. जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










