
Rajasthan: सरकारी अस्पताल में बदल गए बच्चे, DNA टेस्ट से 10 दिन बाद परिवार से मिले
AajTak
जयपुर के सरकारी महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से दो नवजात बच्चों की अदला-बदली हो गई. बच्चों के असली माता-पिता का पता करने के लिए पुलिस की मदद से उनका डीएनए टेस्ट करवाया गया. रिपोर्ट के आधार पर 10 दिनों के बाद बच्चे अपनी असली मां की गोद में पहुंच सके.
राजस्थान के जयपुर में महिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो नवजातों को 10 दिनों तक अपनी मां से अलग रहना पड़ा. दरअसल, बच्चों के जन्म के बाद कर्मचारियों की गलती से बच्चों की अदला-बदली हो गई थी. दोनों माताओं के पास अपना बच्चा वापस पाने के लिए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था. लिहाजा, वे 10 दिनों तक अपने बच्चे से दूर रहीं.
अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, “इस मामले में हमने पुलिस की मदद ली. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की मदद से दोनों बच्चों के जैविक माता-पिता की पुष्टि के लिए पहले ब्लड टेस्ट कराया. इसके बाद बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया.”
उन्होंने बताया, “निशा नाम की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जबकि रेशमा ने एक बच्ची को जन्म दिया." दोनों बच्चों का जन्म 1 सितंबर को हुआ था. इसके बाद किसी गफलत में बच्चों की अदला-बदली हुई.
तीन दिन बाद कर्मचारियों को पता चली गलती
रेशमा की बेटी निशा को दे दी गई और निशा का बेटा रेशमा के परिवार के पास पहुंच गया. महिलाओं के प्रसव के तीन दिन बाद अस्पताल के कर्मचारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ. दरअसल, बच्चों के टैग गलती से बदल दिए गए थे. जब यह जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी गई तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनको जो बच्चा मिला है, वह उनका नहीं है.
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की अदला-बदली की पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट और बाद में डीएनए टेस्ट करवाया. अधिकारी ने कहा, "डीएनए रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद बच्चों के जैविक माता-पिता अपने बच्चों की अदला-बदली करने के लिए तैयार हो गए."

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







