
Rajasthan: शराब पीकर करता था मारपीट, पत्नी ने लाठी से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति शराब के नशे में पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. इससे तंग आकर महिला ने लाठियों से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर दी. पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था. इससे तंग महिला ने लाठी से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह घटना रूपबास थाना इलाके के खेड़िया बिल्लौच की है. इस गांव में रहने वाला 30 साल का सत्यवीर शराब के नशे का आदी था, जो पत्नी शारदा (29 साल) के साथ मारपीट करता था. इससे तंग आकर पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया था. लाठी लेकर शारदा ने अपने पति सत्यवीर पर हमला बोल दिया.
भाई ने भी दिया महिला का साथ
मारपीट के दौरान महिला के भाई ने भी उसका साथ दिया. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. सूचना के बाद रूपबास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मृतक के परिजन ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी शारदा को हिरासत में ले लिया है. मृतक सतवीर के पास 4 बच्चे हैं. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सत्यवीर नाम का व्यक्ति शराब के नशे में पत्नी को मारता पीटता था. पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सत्यवीर की मारपीट कर दी थी, इसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी शारदा को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









