
Rajasthan: फेसबुक पर दोस्ती कर बेचे नकली सोने के बिस्किट, गुजरात से गिरफ्तार हुआ ठग
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में नकली सोने को असली सोना बताकर कई लोगों को ठगा जा चुका है. बाड़मेर के रहने वाला जुंजाराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी फेसबुक पर अनिल पटेल से दोस्ती हुई थी. वह नकली सोने के बिस्किट को 4 लाख 50 हजार रुपए में बेचकर चला गया था.
गुजरात का एक गैंग पहले फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करता है फिर उन्हें नकली सोने के बिस्किट को असली बताकर बेचता है. राजस्थान के बाड़मेर की पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नकली सोने के बिस्किट बेचकर लाखों रुपए की ठगी की थी.
मामले में राजस्थान पुलिस आरोपी को बाड़मेर लाकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर के रहने वाला जुंजाराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर अनिल पटेल नामक एक शख्स से हुई थी.
अनिल ने बताया,"वह सोने के बिस्किट बेचने का काम करता है. शातिर ठग ने पीड़ित से कहा कि बहन के लिए शादी में अगर सोना चाहिए, तो मुझे बताना."
सोना लेने बुलाया और फिर खुद बेचने आ गया ठग ने 22 जुलाई को पीड़ित जुंजाराम को सोने के बिस्किट लेने के लिए सिरोही बुलाया. मगर, जुंजाराम ने मना कर दिया. इसके बाद ठग ने बाड़मेर पहुंचकर जुंजाराम को नकली सोने के बिस्किट दिया और 4 लाख 50 हजार रुपए कैश लेकर चला गया.
पीड़ित जब सोने के बिस्किट लेकर ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने गया, तो पता चला कि वह नकली है. मामले में जांच अधिकारी सूरज सिंह ने बताया, "पीड़ित ने एक महीने पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद लगातार साइबर टीम की मदद से पुलिस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी. अब इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है."
उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने आरोपी किरीट कुमार को अहमदाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार किया है. इन लोगों का नकली सोना बेचने वालों का गैंग है. पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







