
Rajasthan: पत्नी को मायके भेज बेटी से कई बार किया रेप, 11 साल की मासूम प्रेग्नेंट, कोर्ट से नहीं मिली एबॉर्शन की इजाजत
AajTak
राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 साल की नाबालिग को गर्भ गिराने की इजाजत नहीं दी. एक कलयुगी पिता 8 महीने तक बेटी से रेप करता रहा और 11 साल की बच्ची गर्भवती हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी मंदबुद्धि पत्नी को बेटे के साथ उसके मायके भेज देता फिर बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता.
राजस्थान के जयपुर से रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी पिता 8 महीने तक बेटी से रेप करता रहा और 11 साल की बच्ची गर्भवती हो गई. जब पीड़िता की मां को इस घटना का पता चला तो वह अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची की जान को खतरा बताया. बावजूद इसके राजस्थान हाईकोर्ट ने गर्भपात की अनुमति नहीं दी. अब एक माह बाद मासूम की डिलिवरी होनी है. यह घटना जयपुर के ग्रामीण इलाके की है, जहां कुछ माह पहले एक दलित परिवार में पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ घिनौना किया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी मंदबुद्धि पत्नी को बेटे के साथ उसके मायके भेज देता फिर अपनी बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता. बच्ची ने चीख पुकार भी मचाई लेकिन आरोपी पिता ने डरा धमका मुंह बंद कर दिया.
पिता ने नाबालिग बेटी से रेप हुई गर्भवती
करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन एक दिन जब बच्ची की तबियत बिगड़ी तो आरोपी ने बेटी को उसके ननिहाल में छोड़ दिया. फिर ज्यादा तबियत हुई तो बच्ची रोने लगी. मामा ने दुलारा तो उसने अपना दर्द बयां किया.
तुरंत ही इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अब 11 साल की मासूम 8 माह की गर्भवती है और हाईकोर्ट ने उसे गर्भपात की अनुमति नहीं दी क्योंकि मेडिकल बोर्ड के अनुसार इससे बच्ची की जान को खतरा है.
हाईकोर्ट ने गर्भपात की इजाजत नहीं दी
राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता फतेहचंद सैनी ने बताया कि बीते 16 जनवरी को पिटीशन फाइल की और मेडिकल बोर्ड से भी चर्चा की. इससे पता चला कि 11 साल की उम्र में मां बनने और पूर्ण विकसित भ्रूण का गर्भपात करने में क्या नुकसान हो सकता है. लेकिन बच्ची की उम्र, वजन और भ्रूण की स्थिति देखते हुए हाईकोर्ट ने गर्भपात से इनकार कर दिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








