
Rajasthan: दिन दहाड़े श्रीअन्नपूर्णा रसोई से युवती का अपहरण, दूसरी महिलाकर्मी पर लाठी से हमला
AajTak
झुंझुनूं शहर के रीको स्थित श्रीअन्नपूर्णा रसोई से एक युवती का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया गया. बताया जा रहा है कि युवती सीकर की रहने वाली थी. दिन के समय बोलेरो सवार कुछ युवक रसोई पहुंचे और रसोई से युवती का अपहरण कर ले गए. इस दौरान दूसरी महिलाकर्मी पर लाठियों से हमला किया गया. घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी शंकरलाल छाबा मौके पर पहुंचे.
राजस्थान के झुंझुनूं शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में काम कर रही एक युवती का शुक्रवार को दिन दहाड़े अपहरण कर लिया गया. अपहरण करने वाले आरोपी बोलेरो में सवार होकर आए थे. रसोई की महिला कर्मचारी सुमन देवी ने बताया कि उसके साथ पिछले दो-तीन महीने से सुमन कुमारी नाम की युवती रसोई के काम में सहयोग करती थी.
कुछ युवक बोलेरो में सवार होकर आए और पहले तो उसके साथ लाठियों से मारपीट की और बाद में युवती सुमन कुमारी को अपने साथ जबदस्ती बोलेरो में डालकर ले गए. महिला कर्मचारी सुमन देवी ने वारदात के दौरान शोर भी मचाया.
मगर, जब तक पास पड़ोस के लोग पहुंचते, आरोपी सुमन कुमारी का अपहरण कर फरार हो गए थे. सुमन देवी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे और बेटी का अपहरण करने की भी धमकी दी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला केसरीपुरा गांव से जुड़ा हुआ है.
महिला कर्मचारी सुमन देवी भी केसरीपुरा गांव की रहने वाली है. उसके पड़ोस में ही सुमन कुमारी रहती थी. बकौल सुमन देवी, केसरीपुरा में सुमन कुमारी को जबरदस्ती रखा गया था, जहां वह रहना नहीं चाहती थी. दो-तीन महीने पहले सुमन कुमारी उसके साथ झुंझुनूं आ गई.
तब तक उसके केसरीपुरा गांव के पड़ोसी उसे धमकियां दे रहे हैं. आज इन्हीं आरोपियों ने दिन दहाड़े अपहरण की वारदात कर डाली. घटना की सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी शंकरलाल छाबा तथा शहर कोतवाल राममनोहर पहुंचे. उन्होंने वारदात के बाद नाकाबंदी भी कराई है.
डीएसपी छाबा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस इस मामले की छानबीन भी कर रही है. यह पता करने के लिए जांच की जा रही है कि आखिर इस वारदात को अंजाम देने के पीछे कारण क्या है?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








