
Rajasthan: डीजे पर डांस के दौरान वर-वधू और ग्रामीणों में विवाद, खूब चले लाठी-डंडे
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में वर-वधू और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. जिसमें लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और पथराव किया.
Rajasthan News: राजस्थान में धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव दुल्ली का पुरा में बीती देर रात शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान शराब के नशे में वर और वधू पक्ष के लोगों और ग्रामीणों में विवाद हो गया. विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोग और ग्रामीण एक दूसरे पर हमलावर हो गए. दोनों तरफ से लाठियां चली और पथराव हुआ, जिसमें दोनों दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
दरअसल, स्थानीय निवासी बाबूलाल की दो बेटियों की शादी थी. इसी दौरान यह घटना हुई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल दोनों दूल्हों का इलाज करवाया और फिर दोनों पक्षों को समझाकर झगड़े को शांत कराया. पुलिस सुरक्षा में ही विवाह संपन्न कराकर बारात विदा कराई. अन्य घायलों को बाड़ी सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया. जिनमें से गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
कंचनपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह मीणा ने बताया कि अभय कमांड की तरफ से सूचना मिली थी कि दुल्ली का पुरा गांव में एक शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के लोगों में डीजे पर डांस करने को लेकर झगड़ा हुआ है. कंट्रोल रूम की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने बताया, दुल्ली का पुरा गांव के निवासी बाबूलाल की दो बेटियों की शादी थी. वर पक्ष का मुखिया डोरीलाल निवासी कोलुआ अपने पुत्र हरेंद्र और प्रदीप की बारात लेकर दुल्ली का पुरा गांव आया था. शादी समारोह में दावत और डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था. डीजे पर डांस करने के दौरान वर पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में ठुमके लगाने लगे. इसी दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई और वे हाथापाई पर उतारू हो गए. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमले कर दिए.
इस घटना में दूल्हे के दादा विदेशी लाल (71 वर्षीय), देवेंद्र (31 वर्षीय) समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को रिपोर्ट पेश नहीं की है. तहरीर मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
घायल दूल्हों के दादा विदेशी लाल ने बताया, ‘मैं अपने दो नातियों की शादी करने आया था. बारात चढ़ाई हो रही थी और गांव वाले शराब पीकर उधम मचाने लग गए. डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हो गया. दोनों दूल्हों के साथ बारातियों की पिटाई कर दी. घायलों बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









