
Rajasthan: जान बचाने को भागा बंदर, लेपर्ड ने दौड़ाकर दबोचा… सरिस्का में पर्यटकों ने देखा Live शिकार, Video
AajTak
राजस्थान के अलवर जिले में बने सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने लेपर्ड के शिकार करने का लाइव नजारा अपनी आंखों से देखा. शिकार करने के बाद लेपर्ड वापस अपने शिकार को लेकर जंगल की ओर चला गया. मंगलवार को यह पूरा दृश्य नेचर गाइड अर्जुन और राजू के साथ ही पर्यटकों ने भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाले राजस्थान के अलवर जिले में बने सरिस्का टाइगर रिजर्व में करणाका बास पांडुपोल रोड पर एक लेपर्ड ने बंदर का शिकार किया. इस दौरान सरिस्का में घूमने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. पयटकों की गाड़ी के सामने से आगे जान बचाने के लिए बंदर भाग रहा था. वहीं, लेपर्ड उसका तेजी से पीछा करते दिखाई दिया.
चंद सेकंड में लेपर्ड ने बंदर को दबोच लिया. इतना ही नहीं, शिकार करने के बाद लेपर्ड वापस अपने शिकार को लेकर जंगल की ओर चला गया. मंगलवार को यह पूरा दृश्य नेचर गाइड अर्जुन और राजू के साथ ही पर्यटकों ने भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब इसका वीडियो सामने आया है.
यहां देखिए पहला वीडियो...
यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड की ट्रेनिंग देने वाला 'गुरु' गिरफ्तार, 400 ठग कर चुका है तैयार... दक्षिणा में ली थी सोने की अंगूठी
काफी संख्या में दिखते हैं बाघ और पैंथर
बताते चलें कि सरिस्का आने वाले पर्यटकों को बाघ और पैंथर काफी संख्या में दिखते हैं. साथ ही बाघ द्वारा शिकार करने, बाघ को देखकर पैंथर के पेड़ पर चढ़ने, बाघ द्वारा अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ने सहित कई नजारे भी देखने को मिलते हैं. इन दृश्यों को देखकर यहां आने वाले पर्यटक रोमांचित होते हैं. लगातार वन्यजीवों की मूवमेंट के कारण पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









