
Rajasthan: कांग्रेस नेता को Sextortion में फंसाने की कोशिश, न्यूड वीडियो भेजकर मांगे 20 हजार
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में एक कांग्रेस नेता को sextortion में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता ने मामला दर्ज कराया है. उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
राजस्थान में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीमें भी अधिकतर मामलों में आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं. ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है. यहां कांग्रेस के नेता को सेक्सटोर्शन में फंसाने की कोशिश तो की गई, लेकिन कांग्रेस नेता रुपए देने की बजाए पुलिस के पास पहुंच गए और मामला दर्ज करा दिया.
बाड़मेर में कांग्रेस नेता को सेक्सटोर्शन में फंसाने का मामला सामने आया है. न्यूड वीडियो नेता को भेजकर रुपयों की मांग की गई, लेकिन कांग्रेस नेता ने सूझबूझ दिखाते हुए रुपए देने से साफ मना कर दिया और बातचीत के स्क्रीन शॉट लेकर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया.
कांग्रेस नेता ने कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम उसे व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया. कॉल अटेंड किया तो कॉल पर एक लड़की नजर आई और बात करते करते न्यूड हो गई. कुछ सेकेंड में कॉल कट कर दिया. कांग्रेस नेता ने बताया कि कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर एडिटेड न्यूड वीडियो भेजा गया, जो 35 सेकेंड का था. वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई.
कांग्रेस नेता को एडिटेड न्यूड वीडियो का यू-ट्यूब का अपलोडिंग लिंक भी शेयर किया गया. ठगों ने पार्षद से 20 हजार रुपयों की मांग की लेकिन कांग्रेस नेता ने रुपए देने से मना कर दिया. आपबीती को लेकर वे कोतवाली थाने पहुंचे और सेक्सटोर्शन के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









