
Rajasthan: एक साल से नाबालिग का कर रहा था देह शोषण, परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान में हनुमानगढ़ की महिला थाना पुलिस ने एक नाबालिग का देह शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है. इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह पीड़िता के परिवार का ही सदस्य है. पहले पंचायत में उसे समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.
राजस्थान के हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिक का देह शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ परिजनों ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है.
महिला थाना प्रभारी कविता पनिया के अनुसार, 9 अप्रैल को एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वार्ड 8, फतेहगढ़ खिलेरी बास का रहने वाला अनिल मेघवाल अगस्त 2023 से उसकी नाबालिग पुत्री का देह शोषण कर रहा था. इस साल छह अप्रैल को भी अनिल मेघवाल ने उसकी पुत्री के साथ गलत कार्य किया.
यह भी पढ़ें- चाकू की नोंक पर बेटी को रखा, फिर महिला से दो लोगों ने किया गैंगरेप
इसके बाद परिजनों ने पुलिस ने मामले की शिकायत की थी. थाना प्रभारी के अनुसार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद आरोपी अनिल मेघवाल को राउंडअप कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया
मामले में महिला थाना की सीआई कविता पूनिया ने बताया कि आरोपी पीड़िता के परिवार में से ही कोई सदस्य है. वह बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की का देह शोषण कर रहा था. इस बात को पीड़िता ने अपने परिवारजनों को बताया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









