
Rainfall Forecast 2022: धान की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी! जुलाई में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात
AajTak
Weather Forecast For July Rainfall Prediction: मौसम विभाग की मानें तो जून के महीने में पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस बीच मौसम विभाग ने जुलाई में बारिश को लेकर अपडेट दिया है. यहां पढ़िए जुलाई में कैसी होगी देशभर में मॉनसून बारिश.
July Rainfall Prediction: दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. देश भर में मॉनूसन की बारिश के साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मॉनसून का पहला महीना यानी जून निकल चुका है और इस पूरे महीने में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.
आंकड़ों के हिसाब से देखें तो जून के महीने में सबसे कम बारिश सेंट्रल इंडिया यानी मध्य भारत में हुई है, जहां सामान्य से 30 फीसदी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई. जबकि दक्षिण और पेनिन्सुलर भारत में सामान्य से 14 फीसदी, तो वहीं नॉर्थ वेस्ट भारत में सामान्य से 12 फीसदी तक कम बारिश जून में रिकॉर्ड हुई है.
IMD की मानें तो मध्य भारत के कपास, सोयाबीन और गन्ना उत्पादक राज्यों में जून में सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.
Southwest Monsoon Rainfall Forecast for the Month of July, 2022 (English): Kindly find the detailed Press Release in the following link:https://t.co/5sFepwFMLk pic.twitter.com/fmSXtrybLr
जुलाई में कैसी होगी मॉनसून की बारिश? मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2022 में पूरे देश में बारिश सामान्य रहेगी. IMD की मानें तो जुलाई में लंबी अवधि के औसत की 94 से 106 प्रतिशत बारिश होगी.
IMD ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य भारत के आस-पास के क्षेत्रों और पश्चिम दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










