
Rain Alert Today: यूपी से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल! जानें आज का मौसम
AajTak
IMD ने अगले दो दिन छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. आइए जानते हैं उत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में बीते दो दिन से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. एक तरफ जहां फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था वहीं, अब आधा मार्च बीतने के साथ मौसम के करवट लेने से उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की वापसी हुई है. IMD ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में आज (सोमवार) 20 मार्च को भी बारिश होने की संभावना जताई है.
आईएमडी के मुताबिक, 21 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने की आशंका भी जाहिर की गई है. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज एवं आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है.
Updated Nowcast warnings for ongoing Thunderstorms activities, which shows moderate to intense activity over Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan, southeast Uttar Pradesh, coastal Tamil Nadu and south Andhra Pradesh. @ndmaindia @DDNewslive pic.twitter.com/3ZFf9mQMZa
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश देखने को मिलेगी. 21 मार्च को बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा. 22 मार्च से दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 22 से 24 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
देश के विभिन्न राज्यों की मौसमी गतिविधियां

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






