
Railway Stations की फोटोग्राफी और Video पर रोक, ज्योति मल्होत्रा के पकड़े जाने के बाद अलर्ट
AajTak
Ban on photography and video of railway stations: ईस्टर्न रेलवे ने ब्लॉगर्स और यूट्यूबर्स से स्टेशन की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से परहेज करने की अपील की है. यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. ज्योति मल्होत्रा नाम की यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद यह चेतावनी दी गई है. रेलवे ने निगरानी बढ़ाने और नियमों को सख्ती से लागू करने की बात कही है.
Ban On Photography And Video Of Railway Stations: ईस्टर्न रेलवे (पूर्वी रेलवे) ने ब्लॉगर्स और यूट्यूबर्स से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशनों की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. रेलवे ने कहा है कि स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि कोई भी संवेदनशील जानकारी लीक न हो सके.
ज्योति मल्होत्रा की हरकत के बाद उठाया गया कदम यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मल्होत्रा ने अपने व्लॉग में पूर्वी रेलवे क्षेत्र के सियालदह स्टेशन और बंगाल के दक्षिणेश्वर मंदिर समेत कई जगहों की यात्रा को कवर किया था.
कुछ यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स नियमों का पालन नहीं कर रहे' ईस्टर्न रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की फोटोग्राफी पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन अब देशभर में सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और स्टेशनों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक है.
कड़ाई से लागू किया जा रहा प्रवक्ता ने आगे कहा कि मीडिया या समाचार चैनलों को किसी कार्यक्रम की कवरेज के लिए विशेष अनुमति मिल सकती है, लेकिन आम नागरिकों को स्टेशन परिसर की तस्वीरें या वीडियो लेने की इजाजत नहीं है. ईस्टर्न रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध पहले से ही लागू है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए अब इसे दोहराया और कड़ाई से लागू किया जा रहा है.
रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा कि देशभर के सभी रेल मंडलों और सेक्शनों में यह प्रतिबंध समान रूप से लागू रहेगा, और अब इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









