
Railway ने ‘Ladies and Gentlemen’ के साथ किया यात्रियों का स्वागत, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कहना पड़ा Sorry
Zee News
जब ट्रेन में ‘लेडीज एंड जेंटलमैन, ब्यॉयज एंड गर्ल्स’ कहकर यात्रियों का स्वागत किया गया, तो उसी ट्रेन में मौजूद थर्ड जेंडर वाले यात्रियों को लगा कि रेलवे ने स्वागत में उन्हें शामिल नहीं किया है. यात्री लॉरेंस कोल्स इससे इतने आहत हुए कि उन्होंने ट्वीट करके रेलवे के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया.
लंदन: आपने ‘लेडीज एंड जेंटलमैन’ (Ladies and Gentlemen) संबोधन कई बार सुना और इस्तेमाल भी किया होगा. अक्सर भाषणों से लेकर घोषणाओं तक में इसका इस्तेमाल होता रहता है. लेकिन ब्रिटेन (Britain) में इसके लिए रेलवे को बाकायदा माफी मांगनी पड़ी. दरअसल, लंदन नॉर्थ इस्टर्न रेलवे (LNER) पर एक थर्ड जेंडर वाले यात्री ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया था, जिसके बाद रेलवे को माफी मांगने को विवश होना पड़ा. ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री लॉरेंस कोल्स (Laurence Coles) ने अपनी शिकायत में कहा कि वह ना तो महिला है और ना पुरुष और इसलिए ‘लेडीज एंड जेंटलमेन’ उनके लिए नहीं है. कोल्स ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे ने सभी यात्रियों का स्वागत किया, लेकिन उन्हें छोड़ दिया. रेलवे को थर्ड जेंडर वालों का भी ख्याल रखना चाहिए. लॉरेंस कोल्स के शिकायत वाले ट्वीट का कई लोगों ने समर्थन किया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



