
Rail Fare Hike: दिल्ली से पटना के लिए 1 जुलाई से इतना बढ़ जाएगा रेल किराया, जानिए किन-किन ट्रेनों पर ये नियम लागू
AajTak
1 जुलाई 2025 से यह नया बदलाव लागू होगा. उपनगरी और सीजन ट्रेन टिकटों में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर भी टिकट किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. अगर दूरी 500 किलोमीटर से ज्यादा है तो 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर पर बढ़ेगा.
अगर आप भी रेलवे से सफर करते हैं तो भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आपके लिए झटके वाली खबर दी है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई से AC और नॉन AC मेल और एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए किराये में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी ट्रेनों की अलग-अलग कैटेगरी के लिए की गई है. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए (Train Fare) में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी, जबकि AC कैटेगरी के लिए किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा होगा.
1 जुलाई 2025 से यह नया बदलाव लागू होगा. उपनगरी और सीजन ट्रेन टिकटों में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर भी टिकट किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. अगर दूरी 500 किलोमीटर से ज्यादा है तो 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर पर बढ़ेगा.
दिल्ली से पटना के बीच इतना होगा किराया
राजधानी ट्रेन में फिलहाल दिल्ली से पटना के लिए किराया 2485 रुपये है, जो कि 1 अप्रैल से बढ़कर 2505 रुपये हो जाएगा, यानी प्रति किलोमीटर 2 पैसे किराये में इजाफा हुआ है, दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है.
इसी तरह दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के 3A का किराया फिलहाल 1350 रुपये है, जबकि 1 जुलाई से किराये में करीब 20 रुपये का इजाफा हो जाएगा. यानी 1 जुलाई से किराया बढ़कर 1370 रुपये हो जाएगा. वहीं दिल्ली-पटना स्लीपर क्लास का फिलहाल किराया 510 रुपये है.
रेलवे के मुताबिक Non-AC ट्रेन में 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराये में इजाफा होने वाला है. इस हिसाब दिल्ली से पटना के लिए स्लीपर क्लास के किराये में 10 रुपये का इजाफा होगा, यानी 1 जुलाई से संपूर्ण क्रांति में दिल्ली से पटना के लिए स्लीपर का किराया 520 रुपये लगेगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










