
Rahul Gandhi On Unemployment: राहुल गांधी ने बेरोज़गारी को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- एक अहंकारी व्यक्ति आंखें बंद किए बैठा है
ABP News
Rahul Gandhi on Unemployment: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि 'एक अहंकारी व्यक्ति आंखें बंद किए बैठा है'.
Rahul Gandhi on Unemployment: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते दिख रहे हैं. उन्होंने रविवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ये आंकड़े बताते हैं कि छात्र सत्याग्रह करने पर मजबूर क्यों हैं, लेकिन एक अहंकारी व्यक्ति अब भी आंखें बंद करके बैठा है.'
राहुल ने मीडिया की एक खबर को साझा किया है जिसमें दावा किया गया है कि देश में 3.03 करोड़ युवाओं के पास कोई रोजगार नहीं है. खबर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया 'ये आंकड़े बताते हैं कि छात्र सत्याग्रह करने पर मजबूर क्यों हैं लेकिन एक अहंकारी व्यक्ति अब भी आंखें बंद करके बैठा है.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












