
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: कुंभ राशि के नक्षत्र में बैठने वाला है राहु, 2 दिसंबर से इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा
AajTak
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: 2 दिसंबर को होने वाला राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश बहुत महत्वपूर्ण है. इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा. लेकिन इस दौरान राहु ऐसी स्थिति बनाएगा जो तीन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ देगी.
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: साल के आखिरी माह दिसंबर में राहु की चाल बदलने वाली है. 2 दिसंबर को राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने वाला है. यह नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत आता है और इसका स्वामी खुद राहु ही है. इसलिए ज्योतिष गणना में इस नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पैदा करेगा. लेकिन तीन राशियां ही ऐसी होंगी, जिन्हें इस परिवर्तन से आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिल सकता है. आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के करियर को ऊंची उड़ान मिल सकती है. पेशेवर मोर्चे पर उन्नति होगी. जो लोग नई नौकरी खोज रहे हैं, उनको सुनहरा अवसर मिल सकता है. कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. निवेश करने के लिए समय अच्छा माना जा रहा है. आपके धनधान्य में वृद्धि होगी और खर्चों पर लगाम रखने में सफल होंगे. वृषभ राशि वालों को बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी, जो आने वाले समय में उन्हें अच्छे मुकाम दिलाएगी.
सिंह राशि राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को भी आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बना सकता है. जिन लोगों को पूरे साल शिकायत थी कि उनके हाथ में पैसा आते ही खर्च हो जाता है. वो शिकायत जल्द दूर होने वाली है. आपके खर्चों में कमी आएगी और आप सरलता के साथ धन का संचय कर सकेंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है. सोने-चांदी जैसी मूल्यवान चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.
कुंभ राशि शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि के दायरे में ही आता है और इस नक्षत्र का स्वामी भी राहु ही है. ऐसे में आपके धन से जुड़े कार्य तेजी से पूरे होंगे. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है तो उसके मिलने की संभावना भी अधिक रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय में वृद्धि का मौका मिल सकता है. इस दौरान आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं. मनचाहे पेशे में जाने या नौकरी करने का अवसर मिल सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










