
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: आज राहु का होगा शतभिषा नक्षत्र में गोचर, जानें कौन सी हैं 3 लकी राशियां
AajTak
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: राहु का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में तेजी से सकारात्मक बदलाव ला सकता है. यह समय कई राशियों के लिए धन, प्रतिष्ठा और मौके दिलाने वाला माना जा रहा है. चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
Rahu Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु का गोचर बहुत ही प्रभावी माना जाता है. लेकिन, गोचर से ज्यादा महत्वपूर्ण राहु का नक्षत्र परिवर्तन माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में राहु एक निश्चित समय के बाद अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर 2025, रविवार को राहु ने स्वयं के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश किया था और आज 2 दिसंबर को राहु का शतभिषा नक्षत्र में पद नक्षत्र परिवर्तन होगा.
राहु पारंपरिक ग्रहों की तरह सीधी चाल नहीं चलता बल्कि हमेशा उल्टी दिशा में चलता है. इसी कारण इसका प्रभाव तेज, अचानक और कई बार अप्रत्याशित रूप में दिखाई देता है. तो चलिए जानते हैं कि राहु के स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा.
मेष
राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए सफलता और अवसरों का द्वार खोल सकता है. करियर में नई भूमिका, प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है. जो जातक नौकरी बदलना या अपना काम शुरू करना चाहते थे, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा. संचार कौशल और नेटवर्किंग से लाभ बढ़ेगा, वहीं समाज में प्रतिष्ठा भी मजबूत हो सकती है.
कन्या
राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी. लंबे समय से किया गया प्रयास सही दिशा में जाता दिखेगा. बड़े प्रोजेक्ट या नेतृत्व से संबंधित अवसर मिल सकते हैं. जिन लोगों का काम मीडिया, मैनेजमेंट या राजनीति से जुड़ा है, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है. आत्मविश्वास और लोकप्रियता दोनों बढ़ेंगे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










