
Raebareli: दबंगों ने पैर चटवाया था, अब अखिलेश यादव ने विक्टिम के दर्द पर यूं लगाया मरहम
AajTak
UP News: रायबरेली के जगतपुर थाना इलाके से वायरल वीडियो के मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीड़ित युवक और उसकी मां से मुलाकात की है.
Raebareli Dalit Boy Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जगतपुर थाना इलाके से वायरल वीडियो के मामले में एक नया मोड़ आ आया है. पीड़ित युवक से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की. अखिलेश ने पीड़ित युवक की मां को एक लाख रुपये का चेक और 21 हजार रुपये नगद देकर उनकी आर्थिक मदद की. पीड़ित परिजनों की मुलाकात क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पांडे ने अखिलेश यादव से करवाई.
बता दें कि रायबरेली में एक दलित युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी शख्स दलित युवक के साथ मारपीट कर उससे अपना पैर चटवाते हुए दिखता है. 2 मिनट 30 सेंकेंड के इस वीडियो में लड़का जमीन पर बैठा है और उसने अपने कान को पकड़ रखे हैं. आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठा और अपना पैर चटवा रहा है.
इस घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पांडे ने परिजनों को मंगलवार को सुबह अपने लोगों के साथ लखनऊ बुलवाया. जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात कराई. इस दौरान अखिलेश यादव ने भी परिजनों की पूरी मदद करने वादा किया. अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद अब मामले में नई राजनीतिक अटकलों को भी जन्म दे दिया है. जहां अब तक लोगों की सहानुभूति पीड़ित पक्ष की तरफ थी. वहीं, अखिलेश के मिलने के बाद अब आने वाले समय में मामले को लेकर राजनीतिक द्वंद्व भी देखने को मिल सकता है.
वायरल वीडियो की हो चुकी है पुष्टि
इस घटना के वायरल वीडियो की पुष्टि भी हो गई. वीडियो 10 अप्रैल का बताया जा रहा है जिसमें दिखने वाला पीड़ित युवक जगतपुर कस्बा का रहने वाला है. छात्र ने 11 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सलोन रोड निवासी उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर चांदमऊ बाग ले गया था, जहां पर पहले से ही पांच-छह लड़के मौजूद थे. इस दौरान सभी ने उसकी हॉकी और केबल से पिटाई कर दी. वीडियो के आधार पर सभी आरोपी छात्रों की पहचान हो गई है. सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें न्यायिक बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






