
R Ashwin on Virat Kohli: विराट कोहली क्यों नहीं खेले वॉर्म-अप मैच? रविचंद्रन अश्विन ने दिया करारा जवाब
AajTak
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इससे पहले भारतीय टीम को चार वॉर्म-अप मैच खेलना है. पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की. इस वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली, आर अश्विन और केएल राहुल नहीं खेले थे...
R Ashwin on Virat Kohli: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अपने मिशन टी20 वर्ल्डकप का आगाज शानदार अंदाज में किया है. सोमवार को टीम इंडिया ने अपना पहला अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें शानदार जीत दर्ज की. पर्थ में टीम इंडिया ने अपना पहला अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. भारत ने इस मैच में 13 रनों से जीत दर्ज की है और अपने मिशन की शानदार शुरुआत की. टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अब एक अनऑफिशियल और दो ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच और खेलना है.
कोहली-राहुल-अश्विन तीनों वॉर्म-अप मैच नहीं खेले
इस पहले वॉर्म-अप मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को मौका नहीं दिया गया था. प्लेइंग-11 से कोहली के बाहर होने पर फैन्स तरह-तरह की बातें कर रहे थे. कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मैच के बाद जब अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए, तो उनसे भी यही सवाल किया गया. इस पर अश्विन ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर माहौल हल्का हुआ और सभी हंसने लगे.
हालांकि अश्विन और केएल राहुल भी यह पहला वॉर्म-अप मैच नहीं खेले थे. मगर इन तीनों ने ही नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है. मैच के बाद कोहली के पहला मैच नहीं खेलने को लेकर सवाल दागा गया, तो अश्विन ने कहा, 'काश, मैं एक दिन के लिए राहुल द्रविड़ (कोच) की जगह होता, तो आपके इन सवालों के जवाब दे पाता. बता दूं कि आप जिस तरह के अनुमान लगा रहे हैं, मैं भी कुछ वैसे ही अनुमान लगा रहा हूं.'
पहले मैच तक माहौल में ढलने की बेहद जरूरत
भारत या फिर किसी भी टीम के लिए प्रैक्टिस मैच कितना अहम होता है, इसको लेकर भी अश्विन ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 'आप कितनी ही बार इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया के दौरे कर लें, लेकिन हर बार यह जरूरी होता है कि आप कुछ समय पहले ही वहां पहुंच जाएं. मेरा मानना है कि पहले मुकाबले तक आपको यहां के माहौल में ढलने की जरूरत है. यह भी बेहतर तरीके से जाना होगा कि यहां हालात किस तरह के होंगे.'

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











