
Punjab Election: सिद्धू ने प्रियंका गांधी के सामने जाहिर की नाराजगी, मंच पर भाषण देने से किया इनकार
AajTak
Punjab Election 2022: पंजाब के धुरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली की. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने नाराजगी जाहिर की. दरअसल भाषण देने के लिए मंच पर उनका नाम पुकारा गया, लेकिन उन्होंने हाथ से इशारा कर भाषण देने से मना कर दिया.
Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की घोषणा की थी. चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी रविवार को धुरी में प्रियंका गांधी की रैली में उभरकर सामने आ गई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










