
Punjab election: बिछने लगी सियासी बिसात, किसान नेता चढ़ूनी आज करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा
AajTak
punjab election 2022: गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे दम-खम के साथ पंजाब का चुनाव लड़ेगी. संयुक्त संघर्ष पार्टी 2022 का पंजाब चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी. इसके लिए रविवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी.
पंजाब में चुनाव (Punjab election) की तारीख की घोषणा होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. सभी पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं. चुनाव के मैदान में कूदने के लिए रणनीति और गठजोड़ पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. इसी क्रम में किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे गुरनाम सिंह चढ़ूनी आज यानी रविवार को उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी करेंगे. बता दें गुरनाम सिंह चढूनी ने बीते महीने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










