
Punjab: हेरोइन बरामदगी के मामले में NIA का एक्शन... 1.34 करोड़ रुपये जब्त, अमृतपाल सिंह से है कनेक्शन
AajTak
असल में यह मामला लगभग 102.784 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी और जब्ती से जुड़ा हुआ है. भारतीय सीमा शुल्क की टीम ने 24 अप्रैल 2022 और 26 अप्रैल 2022 के बीच 700 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी. अवैध हेरोइन की यह खेप अटारी बॉर्डर के रास्ते छुपाकर भारत में लाई गई थी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तरनतारन के रहने वाले अमृतपाल सिंह के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने पहचान हो जाने के बाद गुरुवार को 1 करोड़,34 लाख,12 हजार रुपये जब्त किए हैं. इस मामले में एनआईए ने केस दर्ज किया हुआ है, जिसमें अमृतपाल सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है.
असल में यह मामला लगभग 102.784 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी और जब्ती से जुड़ा हुआ है. भारतीय सीमा शुल्क की टीम ने 24 अप्रैल 2022 और 26 अप्रैल 2022 को 700 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी. यह अवैध हेरोइन की खेप अफगानिस्तान से 22 अप्रैल 2022 को अटारी, अमृतसर में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से भारत में आई थी.
इस प्रतिबंधित सामान को लीकोरिस जड़ों यानी मुलेठी की एक खेप में बड़ी चालाकी से छुपाया गया था. शुरू में यह मामला भारतीय सीमा शुल्क की अमृतसर यूनिट ने दर्ज किया था, लेकिन बाद में इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी.
एनआईए की जांच में पता चला कि 700 करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप दुबई में फरार आरोपी शाहिद अहमद के फरमान पर बॉर्डर के जरिए भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी.तस्करी के इस मामले में अफगानिस्तान में मौजूद सह-आरोपी नजीर अहमद कानी शामिल है, जो अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ का रहने वाला है.
उसी ने अवैध हेरोइन की खेप भारत भेजी थी. यह मादक पदार्थ दिल्ली स्थित आरोपी रजी हैदर जैदी को पहुंचाया जाना था. इसके बाद ये हेरोइन देश के विभिन्न हिस्सों में वितरित की जानी थी, जिसका मकसद मोटी फायदा कमाना था.
इस मामले में 16 दिसंबर 2022 को चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है. जिनमें शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद, नजीर अहमद क़ानी, रज़ी हैदर ज़ैदी और विपिन मित्तल शामिल हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









