
Punjab में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के पांच बच्चे समेत 7 सदस्य जिंदा जले
AajTak
Punjab Latest News: पंजाब के लुधियाना में एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चे समेत 7 सदस्य जिंदा जल गए. हादसे के वक्त सभी सो रहे थे.
Punjab News: पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चे समेत सात सदस्य जिंदा जल गए. यह घटना बुधवार तड़के करीब 2 बजे की है, जब परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी में सो रहे थे. झोपड़ी में आग किस वजह से लगी, अभी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों के जिंदा जलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था. झोपड़ी में आग तड़के करीब 2 बजे लगी थी. इस दौरान उसमें सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वो आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए. टिब्बा थाना के उप निरीक्षक बदलेव राज के मुताबिक, झोपड़ी में आग लगी है, जिससे एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में बच्चे शामिल हैं.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











