
Punjab: बब्बर खालसा से जुड़ी महिला सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार, विदेश में बैठे आका के इशारे पर करते थे टारगेट किलिंग
AajTak
पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े एक इंटरनेशनल गैंग का पर्दाफाश किया है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में फिरौती और टारगेट किलिंग की वारदात को गैंग के सदस्य अंजाम देते थे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल और 53 कारतूस भी बरामद किए हैं.
पंजाब में खन्ना पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़ी एक महिला सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं. पुलिस ने उनके पास से 5 पिस्टल और 53 कारतूस बरामद किए हैं. यह गैंग विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में फिरौती और टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देते थे. गैंगस्टर अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया साथी हैं.
पकड़े गए सभी आरोपी अमृत बल, परगट सेखों और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करते थे. पुलिस ने मामले में कुल 18 लोगों पर मामला दर्ज किया है. इनमें अमृत बल अभी अमेरिका में है. जग्गू भगवानपुरिया और प्रगट सिंह इंग्लैंड में हैं. वहीं, जैक और प्रमोद अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
बताया जा रहा है कि गैंग में पंजाब पुलिस का एक जवान और एक फौजी भी शामिल है. गिरोह के निशाने पर पंजाब के तीन बड़े राजनेता और व्यापारी थे. विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत बल के कहने पर बदमाश हरसिमरत सिंह सिम्मा पंजाब में काम देख रहा था. वह बदमाशों को गैंग में शामिल करता था. इसके बाद उन्हें पंजाब और हरियाणा में फिरौती और टारगेट किलिंग के लिए भेजा जाता था.
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश का रहने वाला महेंद्र वर्मा उर्फ डीके, राजस्थान का रहने वाला रमेश, खन्ना का रहने वाला गुरजंट सिंह जंटी, खन्ना का रहने वाला पंजाब पुलिस का मुलाजिम सुखबीर सिंह, अमलोह का रहने वाला संदीप सिंह शैली, अमृतसर का रहने वाला हरसिमरनजीत सिंह, सर्बजोत सिंह साबी संधू, दलजीत कौर मानो और शमशेर सिंह शेरा, गुरदासपुर का रहने वाला चार्ल्स और प्रवीण सिंह प्रिंस और मालेरकोटला के रहने वाले रफी और वारिस अली के रूप में हुई है.
पूछताछ दौरान हुआ खुलासा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








