
Punjab: जीजा से परेशान होकर साले ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई खुदकुशी की वजह
AajTak
फरीदकोट में जीजा पर 10 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए साले ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा है, "मेरे जीजा ईशान अरोड़ा ने परिवार के साथ 10 लाख रुपए का फ्रॉड किया है. मैं अब और सहन नहीं कर सकता."
पंजाब के फरीदकोट में एक नौजवान युवक ने घर पर फांसी लगकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की.
मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने खुदकुशी का दोषी अपने जीजा ईशान अरोड़ा को बताया है. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मैं विनय मनचंदा अपने सुसाइड के लिए ईशान अरोड़ा, जो अमृतसर का रहने वाला है उसे दोषी मानता हूं. इसने मेरी फैमली के साथ फ्रॉड किया है. मैं अब और सहन नहीं कर सकता.'
10 लाख रुपए की ठगी की थी
जानकारी के मुताबिक, 30 साल का मृतक विनय मनचंदा लुधियाना का रहने वाला था. वो अपने चाचा के घर एक दिन पहले ही आया था. उसका अपनी छोटी बहन के पति ईशान अरोड़ा से विवाद चल रहा था. दो साल पहले ईशान ने शादी के बाद उसे बाहर भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठगे थे.
शादी के बाद उसकी बहन को भी नहीं ले गया. रुपए वापस मांगने पर टालता रहा. इससे परेशान होकर विनय ने सुसाइड कर लिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर ईशान अरोड़ा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
सुसाइड नोट के आरोप की जांच की जा रही है- डीएसपी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









