
Punjab: छत पर रखी पानी की टंकी में लबालब भरी थी शराब, देखकर हैरान रह गई पुलिस
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर में एक घर में पानी की टंकी में लबालब शराब भरी थी, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने मौके से मकान मालिक को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि घर की छत पर अवैध रूप से शराब का कारखाना चल रहा था.
Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक के एक गांव में एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी में डेढ़ हजार लीटर शराब भरी मिली. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग और बटाला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि छत पर ही देशी शराब की फैक्ट्री चल रही थी, जिसमें मौके से भारी मात्रा में तैयार देशी शराब और भट्टियां जब्त की गई हैं.
इस मामले के संबंध में जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मकान मालिक अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आबकारी विभाग के निरीक्षक दीपक प्रेशर ने बताया कि उनकी टीम को इस बारे में सूचना मिली थी. विभाग और डेरा बाबा नानक पुलिस ने कोटली वारिया और अर्जुन सिंह के घर की छत पर छापेमारी की. इस दौरान डिस्टिलरी मिली, जिसमें पानी भरा था. घर की छत पर टैंक में हजारों लीटर लहान था.
कई लोहे के ड्रम और अन्य सामान बरामद किया गया. अर्जुन सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान 1500 लीटर शराब बरामद हुई. मौके से डेढ़ हजार लीटर शराब के अलावा भारी मात्रा में लहान बरामद किया गया है, जिससे हजारों लीटर देशी शराब का उत्पादन किया जाना था. भारी मात्रा में देशी शराब भी मिली है.
(रिपोर्टः बिशंभर बिट्टू)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









