
Punjab के संगरूर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत
AajTak
पंजाब में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत का केस सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामला पंजाब के संगरूर जिले के गुज्जरां गांव का है. चारों ने जहरीली शराब पी ली थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना संगरूर जिले के दिरबा पुलिस थाना के अंर्तगत गुज्जरां गांव की है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला हरियाणा में भी सामने आया था. सूबे के यमुनाननगर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं पड़ोसी जिले अंबाला में भी दो लोगों की जान चली गई थी.
पुलिस ने बताया था कि अंबाला में जिन 2 लोगों की मौत हुई थी, वे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे. उन्होंने संदिग्ध नकली शराब का सेवन किया था, जो अंबाला जिले में अवैध रूप से तैयार की गई थी. दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे.
बिहार केमोतिहारी में हुई थी 6 लोगों की मौत
बता दें कि जहरीली शराब से मौत के मामले शराबबंदी वाले बिहार में सामने आते रहे हैं. अप्रैल 2023 में बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया था. इसके अलावा 6 लोगों की हालत गंभीर हो गई थी. मरीजों ने डॉक्टर्स को खुद बताया है कि उन्होंने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









