
Punjab: अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में मिला हैंड ग्रेनेड, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
ABP News
अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में एक घर के सामने कूड़े ढेर में हैंड ग्रेनेड मिला. एक बमनुमा चीज मिलने से इलाके में दहशत फैल गई.
अमृतसर: पंजाब में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से दो दिन पहले रणजीत एवेन्यू क्षेत्र से ग्रेनेड मिला. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को कब्जे में ले लिया है. साथ ही इलाके में चोकसी बड़ा दी है. अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से बरामद ग्रेनेड को डिस्पोज कर दिया गया है. एसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया, "रणजीत एवेन्यू से बरामद ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर खुले में डिस्पोज किया गया है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी हमारी बम डिस्पोजल टीम ही दे सकती है."More Related News

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












