
PUBG New State के बाद अब PUBG Undawn का टीजर जारी, देखें क्या है खास
AajTak
PUBG Mobile के डेवपलर्स एक नया गेम Undawn लेकर आ रहे हैं. इस गेम को Light speed Quantum Studios ने तैयार किया है. Undawn एक जोंबी गेम है.
PUBG Mobile के डेवपलर्स एक नया गेम Undawn लेकर आ रहे हैं. इस गेम को Light speed Quantum Studios ने तैयार किया है. Undawn एक जोंबी गेम है. इस गेम को Garena पब्लिश करेगा. Garena का नाम इससे पहले भी आपने सुना ही होगा. इसका बैटल रॉयल गेम Free Fire काफी पॉपुलर गेम है. Undawn के टीजर को जारी कर दिया गया है. इस टीजर में गेम के कुछ कंटेंट को दिखाया गया है. गेम के रिलीज डेट लेकर अभी तक कई जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है इसे कई प्लेटफॉर्म पर इस साल रिलीज किया जा सकता है. गेम के ट्रेलर रिलीज से पहले डेवलपर्स ने मैप्स के अलग-अलग लोकेशन को रिलीज किया था. ये गेम ओपन वर्ल्ड गेम है. इसमें प्लेयर काफी लंबी दूरी तक घूम सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










