
PU में मासूम शर्मा के शो के बाद चले चाकू, 3 घायल, हिमाचल के छात्र की मौत, घटना का वीडियो आया सामने
AajTak
पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया. चाकूबाजी में तीन छात्र घायल हो गए, जबकि हिमाचल के आदित्य ठाकुर की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र संगठनों की गुटबाजी पर शक जता रही है.
चंडीगढ़ में मौजूद पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई. यूआईईटी सेक्टर-25 में एबीवीपी द्वारा आयोजित हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट खत्म होने के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि पत्थरबाजी और चाकूबाजी शुरू हो गई. इस हिंसक संघर्ष में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर की मौत हो गई.
कार्यक्रम के बाद हिंसक झड़प
PU में शुक्रवार को साइट्रॉन फेस्ट के तहत मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस रखी गई थी. कार्यक्रम शांतिपूर्वक समाप्त हो गया, लेकिन जब छात्र लौट रहे थे, तब कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया. मामला बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और फिर चाकूबाजी शुरू हो गई.
तीन छात्र घायल, एक की मौत
इस संघर्ष में पीयू के तीन छात्र और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं का एक छात्र घायल हुआ. एक छात्र के कंधे पर चाकू लगा, जबकि दूसरे की जांघ और घुटने के पास गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आदित्य ठाकुर की मौत हो गई.
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भागे हमलावर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








