
PSL: इस बल्लेबाज ने लगाई छक्कों की झड़ी, एक ओवर में जड़े 6,6,6,6, Video
AajTak
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) -2021 में सोमवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस के खुशदिल शाह ने शानदार पारी खेली.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) -2021 में सोमवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस के खुशदिल शाह ने शानदार पारी खेली. उन्होंने जबरदस्त हिटिंग की. खुशदिल ने तेज गेंदबाज आकिफ जावेद के ओवर में लगातार चार छक्के जड़े. DHUZZ DHUZZ DHUZZ DHUZZ💥 Four sixes in a row by @KhushdilShah_ #HBLPSL6 | #MatchDikhao | #IUvMS pic.twitter.com/jhvSgZsO8p खुशदिल शाह ने ये कारनामा पारी के 19वें ओवर में किया. उन्होंने ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर सिक्स जड़ा. उनकी इस जोरदार हिटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आकिफ जावेद के इस ओवर में कुल 29 रन बने.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












