
Proud Father: बेटी के जन्म पर ठेले वाले ने मनाया अनोखा जश्न, मुफ्त में खिलाईं पानी-पूरी; खूब हो रही तारीफ
Zee News
बेटी को बोझ समझने वालों को भोपाल के एक पानी-पूरी वाले ने आईना दिखा दिया है. इस शख्स ने बेटी का पिता बनने पर सैकड़ों लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए. 12 सितंबर को दोपहर से लेकर शाम तक लोग लाइन लगाकर पिता की इस खुशी में शामिल हुए. स्थानीय नेता भी वहां पहुंचने से खुद को नहीं रोक पाए.
भोपाल: बेटी के जन्म पर एक पिता ने ऐसा जश्न मनाया कि देखने वाले देखते रह गए. पानी पूरी (Pani-Puri) का ठेला लगाने वाले पिता (Father) ने सैकड़ों लोगों को मुफ्त में फुल्की खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में रहने वाले अंचल गुप्ता (Anchal Gupta) के घर 17 अगस्त को बेटी का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में उन्होंने 12 सितंबर को लोगों को मुफ्त में पानी पूरी खिलाईं. अंचल गुप्ता भोपाल (Bhopal) के कोलार इलाके में पानी पूरी का ठेला लगाते हैं. उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि यदि बेटी (Girl Child) हुई तो वो धूमधाम से उसका स्वागत करेंगे. 17 अगस्त को जब उनकी इच्छा पूरी हुई, तो उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी इस खुशी को लोगों के साथ बांटने का फैसला किया. 12 सितंबर को उन्होंने 50 हजार पानीपूरी फ्री में खिलाईं. इसके लिए पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाए गए.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



