
'Propose नहीं कर रहा था बॉयफ्रेंड...', जब तक GF सरप्राइज देती, हो गई बहुत 'देर'...
AajTak
एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए पूरी शादी का ही आयोजन कर डाला. लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो उसके रिएक्शन ने सबका मू़ड की खराब कर दिया. आखिरकार महिला अकेली बैठी रोती रह गई.
गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड या पति पत्नि अक्सर एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं लेकिन कई बार ऐसे सरप्राइज में बड़ी गड़बड़ी हो जाती है. एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को बड़ा सरप्राइज देना चाहा. ये पूरा किस्सा एक पार्टी डेकोरेटर ने रेडिट पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए.
इसमें उसने बताया कि- दो साल पहले हमने एक अच्छी से सेरेमनी के लिए सजावट की थी. हमें बताया गया था कि ये एक सरप्राइज वेडिंग है.
हालांकि इसमें शामिल कपल की सगाई भी नहीं हुई थी. ये सारी प्लानिंग दुल्हन की थी जो लंबे समय से दूल्हे की ओर से प्रपोजल का इंतजार करके थक गई थी और सीधे शादी का आयोजन करके उसे सरप्राइज देना चाहती थी.
उसने आगे लिखा- ये सारा आयोजन गोल्फ कोर्स में किया गया था और लड़का रोज की तरह गोल्फ खेलने के लिए वहां पहुंचा था.
यहां उसने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के जोड़ें में परिवार और दोस्तों की भीड़ के साथ देखा तो सारा माजरा समझ गया.
लेकिन वह खुश होने की जगह बुरी तरह भड़क गया और आखिर में दुल्हन वहां पर बैठी सिर्फ रोती रह गई और लड़का बेतुके सरप्राइज से भड़ककर वहां से चला गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










