
Private Dentist के पास जाने के नहीं थे पैसे, महिला ने खुद उखाड़ डाले 11 दांत; अब हो गया ऐसा हाल
Zee News
एक ब्रिटिश महिला ने अपने 11 दांत केवल इसलिए खुद ही उखाड़ डाले क्योंकि उसके पास प्राइवेट डॉक्टर के पास जाने के पैसे नहीं थे. अब स्थिति ये हो गई है कि उसे हर दिन पेनकिलर लेनी पड़ रही है. इतना ही नहीं महिला को मुस्कुराने में भी डर लगता है.
लंदन: ब्रिटेन (Britain) में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने केवल इसलिए अपने 11 दांत उखाड़ डाले, क्योंकि उसके पास प्राइवेट डेंटिस्ट (Dentist) के पास जाने के पैसे नहीं थे. महिला का कहना है कि उसके क्षेत्र के सरकारी हॉस्पिटल में कोई डेंटिस्ट नहीं था और प्राइवेट डॉक्टर के पास वो जा नहीं सकती थी. इसलिए उसने एक-एक करके अपने 11 दांत खुद ही उखाड़ दिए.
‘मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनिएल वाट्स (Danielle Watts) ने पिछले तीन सालों में अपने 11 दांत उखाड़ दिए हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपने आसपास कोई NHS डेंटिस्ट नहीं मिला और प्राइवेट डॉक्टर की फीस भरना उनके लिए मुमकिन नहीं था. ऐसे में मजबूरी में उन्हें अपने खराब दांतों को निकालना पड़ा. डेनिएल के मुंह में अब केवल कुछ ही दांत बचे हैं और उन्होंने मुस्कुराना भी बंद कर दिया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



