
Princess Diana ने इस एक्टर को भेजा था 'Thank-you' note, जानिए क्यों
Zee News
Watch What Happens Live with Andy Cohen: मशहूर टॉक शो में पहुंचीं लोनी एंडर्सन से एक दर्शक ने सवाल किया, 'क्या ये सच है कि राजकुमारी डायना ने हकीकत में बर्ट को थैंक्स नोट भेजा था. इसके जवाब में अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस लोनी ने कहा- हां ये सच है ऐसा हुआ था.'
नई दिल्ली: ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना एक ऐसी शख्सियत हैं, जो मरने के कई सालों बाद भी लगातार चर्चा में हैं. उनकी मौत किसी रहस्य से कम नहीं रही. 31 अगस्त, 1997 में 36 साल की उम्र में पेरिस में एक रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी. डायना को उनकी खूबसूरती और चैरिटी एक्टिविटीज के लिए याद किया जाता है. वहीं आज भी दुनिया में उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है. इसी सिलसिले में एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं. फिलहाल वो इस बार अपने उस थैंक्स नोट की वजह से सुर्खियों में है जिसको लेकर लंबे समय से अफवाहों और कयासों का दौर जारी था. लोनी हाल ही में मशहूर टॉक शो 'वॉच व्हाट हैपन्स लाइव विद एंडी कोहेन के गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में नजर आईं थीं. वहां उन्होंने लंबे समय से चल रही अफवाह पर विराम लगा दिया. गौरतलब है कि मशहूर एक्टर बर्ट रेनॉल्ड्स, की मौत 2018 में 82 साल की उम्र में हुई थी. 2015 में प्रकाशित अपने संस्मरण में उन्होंने दावा किया था कि डायना ने 1993 में अपने बहुचर्चित तलाक के दौरान प्रेस यानी मीडिया का ध्यान उस विषय से हटाने के लिए उनका आभार जताया था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



