
Premanand Maharaj: क्या Periods में महिलाओं को पूजा या भगवान के दर्शन करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब
AajTak
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के अनुसार, मासिक धर्म शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है. इन दिनों में मंदिर न जाना या पूजा सामग्री न छूना नियम का हिस्सा है. लेकिन, इस दौरान भक्ति और नामजप कभी नहीं छोड़ना चाहिए.
Premanand Maharaj: हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि पीरियड्स या मासिक धर्म में महिलाओं को मंदिर नहीं जाना चाहिए और पूजा नहीं करनी चाहिए. दरअसल, कई लोगों का कहना है कि मासिक धर्म और पीरियड्स में महिलाओं का शरीर बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है, जिसके कारण उन्हें इस दौरान आराम करने के लिए कहा जाता है. शास्त्रों में भी मासिक धर्म को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है. वहीं, वृंदावन मथुरा के जाने माने प्रेमानंद महाराज ने भी मासिक धर्म के नियमों के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मासिक धर्म में पूजा करनी चाहिए या नहीं.
पीरियड्स में पूजा करें या नहीं
प्रेमानंद महाराज ने इस बात उत्तर देते हुए कहा कि, 'मासिक धर्म शरीर की एक प्रक्रिया है, जो प्रत्येक माता बहनों के शरीर में स्वाभाविक आती है. यह हर महीने एक बार आती है और शरीर के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का प्रतीक है. इस दौरान स्त्री को स्नान करके स्वयं को स्वच्छ रखना चाहिए और श्रद्धा भाव से भगवान के दर्शन दूर से ही कर लेने चाहिए. इस समय किसी पूजा सामग्री को सीधे छूना या मंदिर में सेवा कार्य करना आवश्यक नहीं है, लेकिन मन में भक्ति और श्रद्धा बनी रहनी चाहिए. भगवान तक पहुंचने के लिए शारीरिक निकटता नहीं, बल्कि भावनात्मक पवित्रता ही सबसे बड़ा माध्यम होती है.
मासिक धर्म है एक शारीरिक पद्धति
आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, 'शास्त्रों में यह भी उल्लेख मिलता है कि मासिक धर्म के दौरान पहले तीन दिनों में महिलाओं को भगवान का प्रसाद नहीं बनाना चाहिए. यदि कोई महिला गृहस्थ जीवन में है, तो उसके शरीर को इस मासिक प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार, इन तीन दिनों में स्त्री को पूरी तरह से आराम करना चाहिए और धार्मिक कार्यों से दूर रहकर केवल ईश्वर के नाम का जप करना चाहिए.
मासिक धर्म के ये हैं नियम

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










