
Prayagraj: बीजेपी नेता के बेटे की कार पर बम से हमला, प्रयागराज में वारदात और खौफ की बमबाजी
AajTak
प्रयागराज में बीजेपी की महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे पर जानलेवा हमले की तस्वीरें सामने आई हैं. गुरूवार रात आठ बजे दो बाइक पर सवार छह हमलावरों ने एक सफारी कार पर दो बम फेंके. कार के अंदर बीजेपी नेता का बेटा विधान सिंह अपने दोस्त के साथ बैठा था. सईद अंसारी के साथ देखें ये रिपोर्ट और अन्य खबरें.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











